रजौन(बांका): पंचायत आम निर्वाचन 2021 के चार दिवसीय प्रशिक्षण का दौर बुधवार से डीएन सिंह कॉलेज भूसिया, रजौन में दो पाली के साथ प्रारंभ हो गया है। प्राप्त जानकारी के लिए पंचायत आम निर्वाचन को लेकर निर्वाचन कर्मियों का प्रशिक्षण 25 अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक दीप नारायण सिंह कॉलेज भूसिया में दो पाली में दिया जाएगा। रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित,बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बुधवार को कॉलेज पहुंचकर जायजा लिया है। बीडीओ के हवाले से प्रशिक्षक श्रीकांत कुमार ने बताया कि बुधवार से प्रारंभ हुए चार दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रथम पाली का प्रशिक्षण 10 से एक बजे एवं द्वितीय पाली का प्रशिक्षण 2 से 4 बजे तक दिया गया। प्रथम दिन 25 अगस्त को प्रथम पाली में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के 50 प्रतिशत के हिसाब से एवं द्वितीय पाली में प्रखंड के सभी माध्यमिक, प्लस टू, डीएन सिंह कॉलेज,आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज कोतवाली के शिक्षकों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।दूसरे दिन 26 अगस्त को प्रथम पाली शेष आधा छूटे हुए प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय एवं द्वितीय पाली में प्रखंड,बीआरसी,मनरेगा,स्वास्थ्य विभाग के एएनएम, तीसरे दिन 27 अगस्त को प्रथम पाली में प्रखंड,अंचल, बीआरसी,स्वास्थ्य विभाग के एएनएम एवं द्वितीय पाली में आईसीडीएस के महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता सीआरपीसी एवं रसोईया को प्रशिक्षण दिया जाएगा।अंतिम दिन 28 अगस्त को प्रथम पाली में आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षका,आंगनवाडी, आशा कार्यकर्ता,सीआरसीसी एवं द्वितीय पाली में प्रखंड के सभी विभाग के छूटे हुए हर कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण में बताया गया है कि प्रत्येक बूथ पर आधे दर्जन चुनाव कर्मी तैनात रहेंगे।पंचायत चुनाव जिला परिषद,पंचायत समिति,मुखिया एवं वार्ड का ईवीएम के सहारे एवं सरपंच तथा पंच का चुनाव वायलेट बॉक्स के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए सभी चुनाव कर्मियों को पी -वन,पी -2 पी-3,तथा पी-3-ए, पी-3-बी एवं पी-3-सी छ्ह चुनाव कर्मियों के कार्यों के बारे में ऑन द स्पॉट भौतिक एवं प्रयोगिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के लिए जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, श्रीकांत कुमार, मुकेश कुमार सिंह,सुबोध कुमार सिंह, कौशल किशोर सहित 30 नामित मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रकार प्रशिक्षण का दौर 28 अगस्त तक लगातार दोनों पाली में जारी रहेगा।
रिपोर्ट: केआर राव