रजौन (बांका)बुधवार को दिन के करीब 12 बजे रजौन थाना अंतर्गत पुनसिया-अजीत नगर इंग्लिश मोड़ सड़क मार्ग स्थित अजीत नगर पहाड़ के तराई के पास बालू से लदी ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी राहगीरों द्वारा रजौन थाना को जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के साथ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जख्मी बाइक चालक को पिकअप वैन पर उठाकर रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मु. कलीम शाह अहमद ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बाराहाट थाना अंतर्गत पथरा गांव के शिव नारायण दास का 27 वर्षीय पुत्र मुकेश दास के रुप मे हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मुकेश दास की शादी दो माह पूर्व अमरपुर थाना अंतर्गत भलवार गांव में काजल देवी से हुई थी। मृतक अपने ससुराल से बाइक के साथ वापस घर लौटा रहा था। इसी क्रम में सामान दिशा में बालू से लदी ओवरलोडिंग ट्रैक्टर तेज रफ्तार में जा रही थी। बालू लदी ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार में अनियंत्रित तरीके से बाइक चालक को ठोकर मारते हुए चक्का चढ़ा दिया।मालूम हो नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और सरकार के निर्देश के आलोक में जुलाई से सितंबर तक बालू परिचालन, भंडारण, खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बावजूद अवैध रूप से बालू की कालाबाजारी जारी है।घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिलने पर ससुराल एवं गांव के दर्जनों की संख्या में परिजन रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हुए थे। इस दौरान परिजनों का छाती पीट कर रोते बिलखते बुरा हाल हो रहा था। मृतक दो भाई एवं एक बहन में से सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के साथ अवर निरीक्षक विकास कुमार, कुमार राजीव रंजन एवं रमाकांत सिंह को सशस्त्र बलों के साथ भेजी गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बालू से लदी ट्रैक्टर को जब्त कर ली गई है। मौके का फायदा उठाते हुए ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। मृतक के बाइक को भी जब कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने बताया पोस्टमार्टम के बाद मामला दर्ज की जाएगी।
रिपोर्ट: केआर राव