9(बांका): रजौन प्रखंड अंतर्गत जलवायु अनुकूल उपरामा कृषि प्रक्षेत्र गांव में बुधवार को कृषि कार्यक्रम के तहत बांका और बाराहाट के चिन्हित सौ किसानों को परिभ्रमण कराया गया।यह लगातार 5 दिनों तक जारी रहेगा।प्रत्येक दिन दो-दो प्रखंड के 50-50 यानी कुल एक सौ किसानों का परिभ्रमण प्रतिदिन इन जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत चयनित उपरामा,कठौन,भूसिया,लीलातरी,बसुवारा इत्यादि गांवों में परिभ्रमण कराया जाएगा। परिभ्रमण में आए हुए किसानों ने यहां पर जीरो टिलेज मशीन के द्वारा धान की सीधी बुआई, ड्रम सीडर द्वारा धान की सीधी बुवाई एवं न्यू्ट्रिएंट एक्सपर्ट विधि गिला एवं सूखा विधि एवं अन्य बारीकियों के साथ-साथ कृषि में उपयुक्त सभी यंत्रों का अवलोकन कराया गया।बाराहाट प्रखंड से किसानों की अगुवाई करते हुए बाराहाट प्रखंड के एटीएम एवं साथ में दोनों प्रखंडों के किसानों का मार्गदर्शन बीटीएम राजीव प्रसाद सिंह करे रहे थे।इस दौरान पदाधिकारियों ने उपरामा गांव के किसान लारेंद्र चौधरी,राजेश चौधरी,रुपेश चौधरी,दिलीप चौधरी एवं अभिषेक भारती ने किसानों को इस पद्धति से जुड़े लाभ-हानि को बारी-बारी से बताया।
रिपोर्ट: केआर राव