शराब से लदी दो ऑटो के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

रजौन(बांका):भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया बाजार के समीप  बुधवार को बांका उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब से लदी दो ऑटो के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग सह मद्य निषेध के अवर निरीक्षक मनीष कुमार सक्सेना के नेतृत्व में वाहन चेक के दौरान दो ऑटो से 116 बॉटल जिसकी कुल मात्रा 48.765 लीटर विदेशी शराब, बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें कोतवाली के कारगिल कुमार यादव, भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र कदवा-मोहनपुर निवासी साजन कुमार, पांचू कुमार और मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चार में से एक तस्कर मिथिलेश कुमार उत्पाद अभिरक्षा से फरार हो गया।गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के दौरान पता चला कि शराब मंगाने वाला मुख्य सरगना भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के कदवा-मोहनपूर के नामजद प्रदीप यादव है। शराब तस्करी के इस मामले को बांका टाउन थाना में मामला दर्ज किया गया है, साथ ही दोनों ऑटो को जब्त करते हुए ऑटो के वाहन स्वामी को भी आरोपित किया गया है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post