बांका (चांदन):बांका जिले के चांदन प्रखंड के गौरीपुर पंचायत अंतर्गत जुगड़ी गांव में छह माह पूर्व भूमिहीन पुझार जाति के कई परिवार को मुख्यमंत्री वास स्थल योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए प्रत्येक परिवार को 60 हजार रुपया उपलब्ध कराया गया था। लेकिन लाभुक परिवार द्वारा आज तक जमीन नहीं खरीदने को लेकर जब उसकी जांच कराई गई तो किसी के द्वारा जमीन नही खरीदने की बात बताई गई। जिससे वरीय पदाधिकारियो के आदेश पर सभी लाभुक को ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा द्वारा इस आशय का नोटिश थमाया गया जिसमें नोटिश पाने के चार दिनों के अंदर जमीन खरीद कर जानकारी देने को कहा गया।जमीन नही खरीदने वाले पर नियमानुसार राशि वापसी के साथ साथ कानूनी कार्यवाई भी की जाएगी। आवास पर्यवेक्षक ने बताया कि जमीन खरीदने के बाद इन लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास उपलब्ध कराया जाएगा । इसकी सूची पूरी तरह तैयार कर दी गई है ।लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण इसे आवास मिलने में विलंब हो रहा है ।जबकि सरकार द्वारा जमीन खरीदने के लिए राशि उपलब्ध करा दी गई है ।इसके लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि को भी तत्पर होकर जमीन उपलब्ध कराने में मदद करनी चाहिए जिससे गरीब तबके के लोगों को आवास मिल सके।जिस परिवार ने राशि लेकर जमीन की खरीद नही किया है उसमें गुली पुझार,योगेंद्र पुझार,मोहन पुझार,गुरुचरण पुझार,अमित पुझार सभी ग्राम जुगड़ी को नोटिश दिया गया है।
