बांका: पंचायत चुनाव की तिथि घोषित हो जाने के बाबजुद जिला के सभी कृषि कार्यालय में तैनात प्रखंड कृषि समन्वयक से पंचायत चुनाव के प्रभावित होने की आशंका को लेकर विभाग द्वारा तीन साल से एक ही प्रखंड में जमे सभी कृषि समन्वयक के तबादले के आदेश फरवरी में जारी होने के बाबजूद आज तक उसका स्थानांतरण नही किया गया है। इससे कुछ पंचायतों में चुनाव को प्रभावित करने की बात भी सामने आ रही है। तीन साल से अधिक समय से एक ही जगह जमे कृषि समन्वयक का कुछ मुखिया,वार्ड सदस्य और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से गहरी पैठ हो जाने के कारण उनके द्वारा मतदाताओं को प्रभावित किया जा सकता है। सरकार द्वारा जिले के सभी कृषि समन्वयक के तबादले के आदेश आज तक रद्दी की टोकरी में पड़ी है।किसी भी प्रखंड में इसका पालन नही हुआ है।इस संबंध में कुछ मुखिया उम्मीदवार,मनोज मिस्त्री,पंकज कुमार,भागवत शर्मा,कार्तिक दास,सहित कई मुखिया उम्मीदवार ने बताया जब बिहार सरकार द्वारा सभी के स्थानांतरण करने का आदेश होने के बाबजूद आज तक उसपर अमल नही होने से पंचायत चुनाव प्रभावित होने की संभावना है। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामयश मंडल ने कहा कि जिला स्तर पर सभी के तबादले के आदेश है।इसलिए एक प्रखंड के नही हो सकता है।