रजौन(बांका)।कठचातर-लीलतारी पंचायत के वार्ड नंबर-10 में नल जल में अनियमितता पाई गई थी। इस मामले को लीलतारी गांव के शिवेश सिंह ने तत्कालीन बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता एवं डीपीआरओ रंजन कुमार चौधरी को आवेदन देकर गड़बड़ी की शिकायत की थी। जिसके बाद डीपीआरओ ने स्वयं निरीक्षण करने गांव पहुंच कर गड़बड़ी पाई और जांच का आदेश दिया गया था। जिसके बाद वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य मुन्नी देवी तथा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति सचिव मुकेश पासवान ग्राम बसवारा पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया था।सरकारी राशि गवन का आरोप सिद्ध होने के बाद 12.78 लाख रिकवरी आदेश के साथ प्राथमिकी थाना में पंचायत सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव ने 16 अप्रैल 2021 को दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद बुधवार की मध्यरात्रि 12 बजे पुलिस टीम ने सचिव मुकेश उर्फ चंदन पासवान को गिरफ्तार कर लिया। जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी गई है। वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति सचिव के गिरफ्तारी के बाद पूरे प्रखंड के वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं सचिवों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के कई गांव में नल जल की राशि का बंदरबांट अध्यक्ष एवं सचिवों द्वारा किए जाने को लेकर ग्राम वासियों को नल का जल का पानी नहीं मिल रहा है।
रिपोर्ट:केआर राव