रजौन (बांका): भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 146वीं जयंती के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम प्रखंड मुख्यालय न्यू मार्केट के समीप पटेल प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के उपरांत डीएन सिंह कॉलेज एनएसएस, एनसीसी, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी के एनसीसी छात्र-छा एवं कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश द्वारा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। मैराथन दौड़ प्रतियोगिता एनसीसी 150 छात्र छात्राओं ने पटेल स्मारक स्थल से मैराथन दौड़ लगाते हुए धौनी हाई स्कूल पहुंचा। इसके बाद इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी परिसर में फील्ड आउटरीच ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भागलपुर के सौजन्य से विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विविध प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करते हुए रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित, डीएन सिंह कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी प्राचार्य कुमार दिनकर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के 567 रियासत को एकत्रित करते हुए देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया। इसलिए आज हम राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उनके जयंती को मनाते आ रहे हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भागलपुर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने डीएन सिंह कॉलेज भूसिया, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी के एनसीसी एवं उपस्थित कॉलेज एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों से सरदार वल्लभ भाई पटेल से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया। सफल प्रतिभागी पूजा, श्रवण, दीपा, जागृति, राकेश रंजन, सुनीता देवी, सोनम आदि को घड़ी आदि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व भी मैराथन दौड़ में प्रथम से तृतीय स्थान लाने वाले एनसीसी के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जीविका बीपीएम संजीव कुमार सिंह, सामुदायिक समन्वयक जीविका पूनम कुमारी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भागलपुर के क्षत्रिय सह प्रसार अधिकारी राजा आलम, कार्यालय सहायक आदर्श कुमार, श्री प्रसाद मंडल, नेहरू युवा केंद्र बांका के श्रवण कुमार, छात्र जदयू जिलाध्यक्ष अनिमेष राज, कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार राव, संदीप कुमार चौधरी, भानू भारती, रितेश कुमार सिंह, अंजनी कुमार चौधरी, बांका के हिंदू सम्राट सह अधिवक्ता मनीष कुमार, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह, शिवमणि वेलफेयर एजुकेशनल सोसायटी सचिव शिवपूजन सिंह, प्रखंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख उदय कांत मंडल, जदयू मीडिया प्रभारी सहित काफी संख्या में शिक्षाविद् आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन धौनी हाई स्कूल एनसीसी के एनएससी अधिकारी राकेश रंजन एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय भागलपुर के अधिकारी वर्ग कर रहे थे।
रिपोर्ट: केआर राव