राजावर में लगा किसान चौपाल, किसान हो रहे लाभान्वित

रजौन (बांका): किसानी को बढ़ावा देने के लिए प्रखंड क्षेत्र में लगातार किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को राजावर बस्ती में किसानों को जागरूक करने के लिए प्रखंड तकनीकि प्रबंधक राजीव सिंह, कृषि समन्वयक छाया भारती किसान सलाहकार आशीष कुमार तथा अजीत नगर में सहायक तकनीकि प्रबंधक रंजन कुमार, कृषि समन्वयक मंजीत पटेल किसान सलाहकार शशिभूषण पाण्डे ने जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत जीरो टीलेज मशीन, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, लेजर लैंड लेवलर, ड्रोन से खेती करने की जानकारी दी तथा कृषि से सम्बंधित हर तरह की जानकारी दी। इस दौरान बकरीपालन, गाय पालन तथा समेकित कृषि प्रणाली मॉडल अपनाने की भी जानकारी साझा किया इस मौके पर सुजीत राव, उमाकांत राव, अंकित कुमार, पप्पू शर्मा एवं सैंकड़ों किसान उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post