बांका:छठ,कालीपूजा,औऱ दिवाली को सौहार्दपूर्ण औऱ शान्तिपूवर्क ढंग से सम्पन्न कराने के लिए चांदन थाना परिसर में सीओ प्रशांत शांडिल्य औऱ थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांतिसमिति की बैठक आयोजित किया गया। इसमे सीओ औऱ थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को सरकार के सभी निर्देश की जानकारी देकर लोगो को उसका पालन करने को कहा। साथ ही बाजारों में बिना लाइसेंस के पटाखा नही बेचने औऱ बच्चों को पटाखे से दूर रखने के बारे में बताया। साथ ही काली पूजा के मेला,औऱ छठ घाट की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही छठ पूजा समिति और काली पूजा समिति के पदाधिकारियों को भी सारी व्यवस्था सुचारू रूप से सम्पन्न कराने को कहा। साथ ही कही भी शराब पीकर हंगामा करने वाला औऱ किसी भी असामाजिक तत्व की जानकारी पुलिस को देकर हमारी मदद कर सकते है। जिससे कोई भी पर्व का सही आंनद लिया जा सकता है। इस बैठक में पूर्व प्रमुख रवीश कुमार,चंद्र मोहन पांडेय,छोटन मंडल,विनोद पांडेय,आदित्य पोद्दार,नरेश पंडित, दीपक चौधरी,विक्रम दुबे,बिक्रम दुबे,बच्चू वर्णवाल,नंद किशोर वर्णवाल सहित थाना के सभी कर्मी उपस्थित थे।