स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा डायरिया पीड़ित गांव का लिया गया जायजा

रजौन (बांका):प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धनसार गांव के महादलित टोला में बीते गुरुवार को डायरिया के चपेट में आने से आधे दर्जन से अधिक लोग ग्रसित हो गए थे, जबकि धनसार गांव के ही भिखारी दास के 5 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार एवं अशोक दास के 7 वर्षीय पुत्र कबीर कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां कबीर कुमार को बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिसको लेकर शनिवार को डायरिया फैले जगह महादलित टोला में बीडीओ राजकुमार पंडित एवं सीओ मोइनुद्दीन और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ डॉक्टर संजय कुमार सिंह एवं अमित कुमार ने पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूसरे दिन शनिवार को भी गांव में ब्लीचिंग का छिड़काव करवाते हुए डायरिया पीड़ित मरीजों के बीच ओआरस एवं दवाई वितरण किया गया। उक्त जगह पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों को डायरिया से सावधानी बरतने की भी जानकारी भी दी गई। प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि दूसरे दिन भी डॉक्टर संजय कुमार सिंह एवं अमित कुमार को भेजकर डायरिया पीड़ित मरीजों का जायजा लेते हुए ब्लीचिंग का छिड़काव करवाया गया। साथ ही दवाई एवं वायरस का भी वितरण करवाया गया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post