रजौन थाने के जनता दरबार में पांच फरियादियों की सुनी गई फरियाद

रजौन (बांका): शनिवार को रजौन थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद से संबंधित मामले का निपटारा किया गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी मोइनुद्दीन, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान एवं सीआई बालमुकुंद दास के नेतृत्व में जमीनी विवाद से संबंधित समस्या को बारीकी से सुन रहे थे। जनता दरबार में दिनभर भूमि विवाद से संबंधित जमीन हड़पने का मामला छाया रहा। इस दौरान जनता दरबार में आए 5 नए मामलों को बारीकी से सुनते हुए सीआई द्वारा सभी मामले की जांच करवाते हुए अगले शनिवार को फिर से जनता दरबार में सभी बुलाया गया है। सीओ ने बताया सभी मामलों को जांच का आदेश दिया गया है। जिसकी सुनवाई अगले शनिवार को जनता दरबार में की जाएगी।
रिपोर्ट :केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post