रजौन (बांका): शनिवार को रजौन थाना परिसर में सीओ मु. मोइनुद्दीन, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान के संयुक्त नेतृत्व में धनतेरस, दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के क्रम में सीओ, मु. मोइनुद्दीन एवं पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बैठक में उपस्थित पूजा समिति सदस्यों को शांतिपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारा सौहार्द पूर्ण वातावरण में दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व संपन्न कराने की अपील की। इस मौके पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सरकार के गाइडलाइन के अनुरूप कोरोना काल को देखते हुए दीपावली के दिन पटाखा फोड़ने का उपयोग बहुत कम से कम करने के लिए कहा गया है। चाइनीज पटाखा का उपयोग किसी भी परिस्थिति में प्रखंड वासियों से नहीं करने के लिए कहा गया है। चाइनीज पटाखा से कोरोना रूपी वायरस फैलने की भी आशंका भारत सरकार के गृह मंत्रालय के जारी आदेश के हवाले से बताई गई है। काली पूजा के अवसर पर मंदिर एवं पंडालों में किसी भी परिस्थिति में डीजे बजाने के लिए नहीं कहा गया है। दीपावली में बिना लाइसेंस लिए पटाखा बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की भी बात कही है। मालूम हो काली पूजा के शुभ अवसर पर प्रतिमा रजौन बाजार स्थित काली मंदिर, पुनसिया बाजार, महदा, बामदेव, लकड़ा, सिंहनान, भगवानपुर, सकहारा सहित करीब एक दर्जन गांव में प्रतिमा स्थापित कर पूजा एवं मेला लगाया जाता है। इस मौके पर नवनिर्वाचित मुखिया रविंद्र वर्मा,जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,फुलेश्वर हरिजन,टिंकू सिंह,मु.रहमान, पूजा समिति पुनसिया अध्यक्ष अनिल कुमार रजक, रजौन अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, अवधेश कुमार साह, उत्तम कुमार, राधे आदि उपस्थित थे। सीओ ने हाल ही में संपन्न हुई पंचायत चुनाव एवं मतगणना के बाद परिवर्तन का दौर को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि बिना परमिशन लिए नहीं कराने के लिए कहा है। बैठक में डीजे संचालकों को भी बुलाया गया था।
रिपोर्ट: केआर राव