मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं शुद्धिकरण के लिए बीएलओ की हुई बैठक

रजौन (बांका): एक नवंबर से 30 नवंबर तक डोर-टू-डोर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं शुद्धिकरण के लिए शनिवार को आईटी भवन स्थित सभागार कक्ष में बीडीओ राजकुमार पंडित की अध्यक्षता बीएलओ की बैठक हुई। जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी बीएलओ बैठक का संचालन करते हुए बताया कि जिलाधिकारी सुहर्ष भगत के आदेश पर प्रखंड के सभी 159 बीएलओ की बैठक 2 छात्र में रखी गई। बैठक में 1 जनवरी 2022 को अहर्ता तिथि मानते हुए बीएलओ को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं शुद्धिकरण से संबंधित प्रपत्र 6, 7, 8 एवं 8 (क) डोर-टू-डोर जाकर लेने के लिए कहा गया है। बीडीओ ने सभी बीएलओ को निर्धारित तिथि 7 एवं 21 नवंबर को विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर नाम जोड़ने, हटाने, शुद्धीकरण आदि से संबंधित प्रपत्र प्राप्त करने के लिए कहा गया है। इस मौके पर आईटी सेल गरुड़ एप के माध्यम से राजेश कुमार मंडल, सुबोध कुमार, सौरभ कुमार ने बीएलओ को ट्रेनिंग दिया। बैठक में निर्वाचन सहायक मुकेश कुमार सिंह, कौशल किशोर, श्रीकांत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post