265 बोतल शराब के साथ कार सहित चालक धराया

 बांका: चांदन थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार के निर्देश पर पुलिस गस्ती टीम ने वाहन जांच के दौरान एक कार से 98,25 लीटर का 265 बोतल शराब बरामद करने के साथ कार सहित एक युवक को भी पकड़ने में सफलता पाई है।थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि गस्ती में स अ नि सतीश कुमार पंजियारा मंगलवार को जब चांदन देवघर पक्की सड़क पर बेहगा पुल के पास वाहन जांच कर रहे थे। उसी समय देवघर की तरफ से एक सफेद रंग की कार को रोक कर जांच किया गया।जिसमें विभिन्न ब्रांडों का 265 बोतल विदेशी शराब पकड़ा गया।गाड़ी को थाना लाकर पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी चालक हजारीबाग निवासी सुरेंद्र प्रसाद साह ने बताया कि वह इस कार से शराब को लेकर बांका तक 2000 रु में जा रहा था।उसे यह गाड़ी बांका के एक चौराहे पर दूसरे व्यक्ति को सौप देना था। उसे यह कार देवघर में मिला था।थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को बांका जेल भेज दिया गया है।




Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post