रजौन (बांका): दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लिए रविवार की देर संध्या मोदी हाट रजौन दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा समिति का गठन कर समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई। शांति समिति की बैठक देवनंदन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पूजा समिति की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पूजा समिति का अध्यक्ष- प्रीतम कुमार राव, उपाध्यक्ष- अवधेश साह व राजकिशोर साह, सचिव- संजय कुमार, उपसचिव- प्रयाग साह व शम्भू सिंह, कोषाध्यक्ष- नीलेश कुमार यादव सहित करीब दो दर्जन लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर देवनंदन श्रीवास्तव, विन्देश्वरी यादव, सहदेव यादव, राजेन्द्र साह, अम्बिका साह, विजय साह, संजय कुमार यादव, रंजीत साह, अमरेंद्र कुमार, विजय केशरी, संतोष साह, राहुल कुमार, दिलीप साह सहित काफी संख्या में बाजारवासी उपस्थित थे। पूजा समिति के बैठक में कोविड- 19 को ध्यान में रखते हुए सरकार के दिए गाइडलाइन के अनुरूप पूजा संपन्न कराने का संकल्प लिया गया है। बैठक में महाष्टमी के दिन डलिया चढ़ाने आने वाली महिलाओं के लिए की जाने वाली व्यवस्था आदि विषय पर चर्चा की गई। प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार 15 अक्टूबर विजयादशमी के दिन मध्य रात्रि 11:45 तक कर लेने का निर्णय लिया गया है। पूजा समिति के सदस्यों को महा सप्तमी से ही प्रतिमा विसर्जन तक कैंप करने के लिए कहा गया है। दुर्गा पूजा हर हाल में सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन के अनुरूप करने का भी संकल्प लिया है। बैठक के दौरान मोदी हाट दुर्गा मंदिर के संस्थापक स्व. मोदी यादव के छोटे पुत्र सह भूतपूर्व यजमान रंजीत कुमार यादव का 15 अगस्त को आकस्मिक निधन हो जाने की स्थिति में बैठक में उपस्थित सभी बाजावासियों द्वारा उनके याद में एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
रिपोर्ट केआर राव