वैक्सीनेशन शिविर 28 अक्टूबर को

रजौन (बांका): स्वास्थ्य विभाग में सरकार के आदेश पर 28 अक्टूबर को प्रखंड के चिन्हित 54 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मेगा वैक्सीनेशन शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार को आईटी भवन स्थित बीडीओ के कार्यालय में वेश्म में बीडीओ राजकुमार पंडित ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के उपरांत स्वयं बीडीओ एवं सीओ मु. मोइनुद्दीन ने सीएचसी प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार, बीएचएम राजेश रंजन के साथ ग्रामीण इलाकों के कई चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर जायजा लिया है। इस क्रम में बीडीओ ने बताया प्रखंड के 18 पंचायतों में से प्रत्येक पंचायतों में तीन-तीन स्थानों पर मेगा शिविर लगाया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कुछ पंचायतों में दो या तीन से अधिक मेगा शिविर लगाए जा रहे हैं। बीएचएम राजेश रंजन ने बताया स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा शिविर का लक्ष्य 7 हजार  दिया गया है। स्वास्थ विभाग द्वारा 12 हजार डोज उपलब्ध कराया जा चुका है। मेगा शिविर की सफलता के लिए आंगनवाड़ी सेविका सहायिका, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, जीविका दीदी आदि को प्रेरित करवाते हुए कोरोना टीका लगवाने के लिए लगाया जा रहा है। इसका मॉनिटरिंग बीडीओ राजकुमार पंडित स्वयं कर रहे हैं। मेगा शिविर की बैठक में सीओ मु. मोइनुद्दीन भी उपस्थित थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post