रजौन (बांका):रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते सोमवार को धौनी बाजार के समीप पुनसिया एसबीआई बैंक से 1 लाख 10 हजार रुपए निकालकर आ रहे प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर निवासी बाइक सवार प्रताप मंडल एवं पुत्र नीतीश कुमार और रिंकू देवी से बाइक सवार दो झपट्टा मार गिरोह ने पैसे से भरा थैला लेकर फरार मामले में 24 घंटे से भी अधिक समय बीतने के बाद भी रजौन थाने की पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पीड़ित परिजन और थाने की पुलिस द्वारा रजौन बाजार सड़क मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इसके पूर्व भी कई लूट कांड मामले में और 24 घंटा पहले हुई लूट कांड मामले में पुलिस छापेमारी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। लूटने के कुछ देर पहले थाना चौक पर वाहन जांच अभियान भी चलाई जा रही थी, लेकिन कोई फायदा नहीं रहा झपट्टा मार गिरोह अपना काम करके चले गए। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि छापेमारी की जा रही है।
रिपोर्ट: केआर राव