रजौन (बांका): रजौन थाने की पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अलग-अलग मामले के अलग-अलग गांव के एक महिला और एक पुरुष गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। प्रखंड अंतर्गत टेकनी गांव निवासी राजेश साह के घर में छापेमारी शराब की भट्टी को नष्ट करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। जबकि मझौनी गांव के समीप एक बालू लदी ट्रैक्टर के साथ मझौनी निवासी चालक रामजी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट: केआर राव