डीलर पर राशन किरासन के नाम पर कम वजन एवं अधिक दाम लेने का उपभोक्ताओं ने लगाया आरोप

रजौन (बांका):सिंहनान पंचायत के मोहनपुर-गोपालपुर गांव के राशन किरासन लाभुक उपभोक्ताओं ने डीलर रामशरण हरिजन पर अधिक कीमत एवं गेहूं चावल कथा मिट्टी तेल कम वजन देने से संबंधित आवेदन भागलपुर कमिश्नर से लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय पटना को दी है। दिए गए आवेदन में मोहनपुर गोपालपुर के लाभुक मनीष कुमार साह, गंगेश यादव जयकांत कुमार सहित अन्य उपभोक्ताओं ने कहां है डीलर रामशरण हरिजन द्वारा पांच व्यक्ति का गेहूं चावल खाद्यान्न 25 केजी के स्थान पर 22 से 23 केजी एवं कीमत 65 रुपये के स्थान पर 120 रुपैया लिया जाता है। मिट्टी तेल भी कम वजन पर प्रति लीटर 55 रुपया लेता है। इस कारण गुरुवार को खाद्यान्न लेने के क्रम में डीलर के घर पर उपभोक्ता एवं डीलर के बीच हो हंगामा भी किया गया। उपभोक्ताओं ने बताया डीलर उल्टे केस करने की धमकी भी दे देता है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं ने डीलर के विरुद्ध जांच उपरांत कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post