चौथे दिन रजौन के रहीमडीह और सुबखा में लगा किसान चौपाल

रजौन(बांका) : लगातार चौथे दिन गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के दो गांव रहीमडीह तथा सुबखा में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल के दौरान रहीमडीह में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजीव सिंह, सहायक तकनीकि प्रबंधक रंजन कुमार, मास्टर ट्रेनर अभिषेक भारती, किसान सलाहकार बबलू रजक एवं सुबखा में कृषि समन्वयक छाया भारती, सहायक तकनीकि प्रबंधक रमण कुमार, आदित्य श्री, किसान सलाहकार संतोष आनंद ने कृषि में हो रहे नवाचार से सम्बन्धित तकनीकि खेती की जानकारी दी। जिसमें जलवायु अनुकूल खेती, खेत की बिना जुताई किए धान, गेहूं एवं मूंग की खेती सालों भर करने के तरीके को बताया जिसमें जानकारी देते हुए कहा गया है कि इस तरह से खेती करने पर किसानों को एक एकड़ में बिना मजदूर के 25 से 30 हजार रुपए तक का शुद्ध मुनाफा होता है, इससे मजदूर की समस्या से भी निजात मिल जाता है, जो किसानों के लिए बहुत बड़ी राहत है। इसके साथ पराली प्रबंधन के अंतर्गत धान के पुआल एवं गेहू के भूसा को खेत में ही डीकम्पोज कराकर मिट्टी के स्वास्थ्य को ठीक किया जाता है और जैविक खेती की ओर किसान को अग्रसरित किया जा रहा है और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाओं के लिए रोजगार सृजन के लिए मशरूम उत्पादन की जानकारी दी तथा मशरूम से बनने वाले उत्पाद अचार, मशरूम पाउडर, मशरूम की सब्जी, मशरूम के बिस्किट बनाने की विधि की जानकारी दी गई। इस मौके पर मनोज दास, प्रभाष कुमार राय, ललन कुमार, विपुल कुमार, वालेश्वर कुमार, वाल्मिकी कुमार, जीविका सीएम कविता देवी एवं सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post