डायरिया ने फिर पसारा पांव, धनसार महादलित टोला के आधे दर्जन से अधिक लोग हुए आक्रांत

रजौन (बांका): प्रखंड क्षेत्रों में डायरिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।बता दें कि इसके पूर्व आजमतुल्ला गांव में डायरिया से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद बखड्डा गांव में डायरिया से एक बच्चे की मौत हो चुकी है। पिछले 15 दिनों में प्रखंड क्षेत्रों में डायरिया फैलने से करीब तीन दर्जन लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।जिसमें 3 लोगों की मौत भी हुई है। कई लोग ठीक भी हो चुके हैं। इसके बाद गुरुवार को डायरिया ने अपना पांव प्रखंड अंतर्गत राजावर पंचायत के धनसार गांव के महादलित टोला में पसारा है। जिसमें गांव के आधे दर्जन से भी अधिक बच्चे और बड़े डायरिया के चपेट में आ जाने से गांव में कोहराम मच गया। यहां भी पूर्व के गांव के तरह पुनरावृति धनसार गांव के महादलित टोला में दूषित पानी पीने और गंदगी और जलजमाव के कारण डायरिया महामारी पहले का कारण बताया जा रहा है। इस महादलित टोला में भी अन्य गांव के तरह नल जल योजना व्यवस्था देखने को नहीं मिला। जिसके कारण प्रखंड क्षेत्रों में लगातार दूषित पानी पीने से लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं और अपनी जान भी गवां रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को धनसार गांव के भिखारी दास के 5 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार एवं अशोक दास के 7 वर्षीय पुत्र कबीर कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई और उल्टी और दस्त होने लगी। जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ब्रजेश कुमार द्वारा उपचार करने के बाद। मासूम बच्चे कबीर कुमार की तबीयत ज्यादा बिगड़ ता देखकर उसे बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जिस की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं मनीष कुमार का उपचार रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही चल रहा है। जबकि कई लोग भागलपुर के मायागंज में इलाज करवा रहे हैं। 40 वर्षीय उपवास दास सहित घर के 5 अन्य सदस्य पिछले दिनों डायरिया से ग्रसित था। जो बताया जा रहा है कि मायागंज में भर्ती था। जिसमें कई ठीक भी हो चुके हैं। उपवास दास का अभी भी मायागंज में उपचार हो चल रहा है।डायरिया सबसे ज्यादा बच्चों में चलता हुआ दिखाई दे रहा है। स्वास्थ विभाग को जानकारी होते ही धनसार गांव के महादलित टोला में पहुंचकर डॉ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में लोगों का उपचार के उपरांत ओआरएस एवं दवाई वितरित किया गया। इसके बाद उक्त तोले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लीचिंग का छिड़काव करवाया गया। प्रखंड क्षेत्र में लगातार डायरिया फैलने के कहर से महादलित टोले के लोग डरे और सहमे हुए हैं। प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि डायरिया की सूचना मिलते ही गांव में डॉ. संजय कुमार सिंह को भेजकर ब्लीचिंग छिड़काव के साथ दवाई और ओआरएस दिलवाया दिया गया है। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि  गांव में लगातार मेडिकल टीम को भेजकर जांच करवाई जा रही है।
रिपोर्ट :केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post