रजौन ई-किसान भवन परिसर में अमृत महोत्सव सह किसान गोष्ठी हुआ संपन्न

रजौन (बांका):शुक्रवार को ई-किसान भवन परिसर में अमृत महोत्सव सह किसान गोष्ठी रवि महोत्सव 2021-2022 प्रखंड स्तरीय रवि प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार पंडित एवं प्रखंड आत्मा अध्यक्ष नरोत्तम मिश्रा ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ राजकुमार पंडित कर रहे थे। रवि महोत्सव एवं अमृत महोत्सव का आयोज में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सूरज कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार भारती, प्रखंड वाणिकी पदाधिकारी आत्मा अध्यक्ष नरोत्तम मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष विद्याधर सिंह, सहायक अवर निरीक्षक खुशबू कुमारी, सहायक तकनीकि प्रबंधक रंजन कुमार, रमण कुमार, आदित्य श्री, कृषि समन्वयक छाया भारती, मंजीत पटेल, उदय सिंह, किसान सलाहकार प्रवीण कुमार सिंह, शालिनी कुमारी, शशिभूषण पांडेय,रविकांत राहुल,अवनिकांत,आस्थाचल, सुप्रिया, पूजा, सुबोध कुमार, डब्लू रजक, विपिन शर्मा, अभिषेक भारती, उज्जवल, बांका से आए प्रखंड तकनीकि प्रबंधक राजीव सिंह, सहायक तकनीकि प्रबंधक कुंदन कुमार तथा साथ में केन्द्रीय टीम, राज्य स्तरीय टीम द्वारा आत्मा के कार्यों का अवलोकन किया गया। कृषि प्रक्षेत्र उपरामा में चल रहे जलवायु अनुकूल कृषि कार्य, कठौन में हैचरी का प्रक्षेत्र भ्रमण भी किया। रवि महोत्सव में कृषि में चल रहे योजनाओ की जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा दी गई, वहीं उद्यान पदाधिकारी द्वारा उद्यान से सम्बंधित जानकारी दी गई। पशुपालन पदाधिकारी द्वारा गाय पालन एवं बकरी पालन पर विशेष जोर दिया।शनिवार को किसान चौपाल का आयोजन राजावर एवं लकड़ा में होने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही किसान रथ के माध्यम से प्रखंड के किसानों को पंचायत में जाकर विडियो फिल्म भी दिखाया गया, जिसमें 250 से अधिक किसानो ने लाभ लिया। इस मौके पर किसान रुपेश चौधरी, अरुण प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार सुमन सहित प्रखंड क्षेत्र के काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post