रजौन (बांका):बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुनीता कुमारी ने निरीक्षण के क्रम मझगांय-डरपा पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 73 परिसर में केंद्र ना चला कर केंद्र की सेविका साधना कुमारी एवं सहायिका सुलभ देवी द्वारा अपने घर में केंद्र चला रही थी। केंद्र की सेविका एवं सहायिका ने पूछे जाने पर सीडीपीओ को बताया आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर आलू, प्याज एवं भूसा ग्रामीणों द्वारा रखा जाता है। यह सुनते ही सीडीपीओ ने केंद्र पहुंच केंद्र केंद्र के अंदर से रखे गए सामानों को खाली करवाते हुए आंगनवाड़ी सेविका को चाबी हैंड ओवर करा दिया गया है। केंद्र की सेविका को प्रतिदिन घर में केंद्र न चलाकर आंगनवाड़ी केंद्र में चलाने के लिए कहा है। बताया जा रहा है गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा जानबूझकर कानून को अपने हाथ में लेते हुए केंद्र के अंदर आलू, प्याज एवं भूसा रखा करता था। सीडीपीओ ने बताया आगे से फिर से पुनरावृति होने पर केंद्र की सेविका से लेकर दबंग व्यक्तियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई के जिला को प्रेषित किया जाएगा।
रिपोर्ट:केआर राव