ग्रामीण इलाकों में श्रम कार्ड आदि बनाने के नाम पर रात के अंधेरे में की जा रही है उगाही

रजौन, (बांका):पंचायत चुनाव समाप्त होते ही सुदूर ग्रामीण इलाकों में श्रम कार्ड, रोजगार सृजन कार्ड आदि बनाने के नाम भोली भाली गरीब, शोषित, पीड़ित, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति के ग्रामीण जनता को तरह-तरह का राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा सुविधा दिलाने के नाम लैपटॉप गिरोह सक्रिय हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रम कार्ड बनाने के सकहारा पंचायत के विष्णुपुर गांव लैपटॉप लेकर गुरुवार की देर संध्या पहुंचकर विभिन्न तरह के झांसा देकर आधार कार्ड के आधार पर 50 से सौ रुपए उगाही किए जाने का मामला बीडीओ राजकुमार पंडित, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु. नसीम खां से लेकर पंचायत के निवर्तमान सह नवनिर्वाचित मुखिया अमृता देवी, पूर्व मुखिया अरुण कुमार सिंह तक पहुंच गया था। बीडीओ के पहल पर नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु. नसीम खां ने जैसे ही पुलिस को गांव भेजा। इसके पहले ही पुलिस आने की भनक मिलते ही लैपटॉप ठगी गिरोह लैपटॉप,बैग थैला के साथ नौ दो ग्यारह हो गया। ग्रामीण मनीष कुमार राव,अनिरुद्ध राव आदि ने बताया कि गुरुवार की देर संध्या सड़क से दक्षिण सटे भोजन सिंह के आम पेड़ के समीप लाइट की रोशनी में श्रम कार्ड बनाने के नाम लैपटॉप से काम कर रहा था। इस बीच गांव की कई महिलाओं से आधार कार्ड मांगा जा रहा था। श्रम कार्ड बनाने वाले ने अपना नाम कुणाल कुमार गांव कोतवाली बताया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय मीडिया के माध्यम से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। मालूम हो इसके पूर्व भी तत्कालीन वीडियो गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने परघड़ी-लकड़ा पंचायत के दौना गांव में ठगी गिरोह को रंगे हाथ लैपटॉप आदि कागजात के साथ हिरासत में लेते हुए जेल के सलाखों तक पहुंचवाया था। यहां तक नवादा सहायक थानाध्यक्ष ने भी तत्कालीन बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता  के साथ नवादा खरौनी पंचायत के गोविंदपुर मैं रंगो हाथ पकड़ते हुए थाने में मामला दर्ज करने के उपरांत जेल के सलाखों तक पहुंचाया था। बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया इसको गंभीरता से लेते हुए फर्जी तरीके से श्रम कार्ड बनाने वाले के विरुद्ध लैपटॉप गिरोह की पहचान कराने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने भारत सरकार की ओर से आधार कार्ड के आधार पर श्रम कार्ड बनाने का काम सिर्फ प्रखंड के चिन्हित सीएचसी केंद्रों पर निःशुल्क दिन के उजाले में बनवाया जाता है। इस तरह के ठगी गिरोह से सावधान रहने की बात प्रखंड वासियों से की है। थानाध्यक्ष ने बताया ऐसे मामलों में पुलिस बिना मजिस्ट्रेट तैनाती की कार्रवाई करने में सावधानी बरतनी पड़ती है। नवनिर्वाचित मुखिया अमृता देवी ने बताया शपथ ग्रहण के बाद इस तरह के मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post