रजौन (बांका):रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत अजीत नगर पहाड़ी के समीप शुक्रवार की दोपहर करीब 70 वर्षीय वृद्ध महिला की लावारिस स्थिति में शव बरामद हुआ था। कुछ घंटे के बाद शव की पहचान रजौन क्षेत्र के लीलातरी गांव निवासी स्वर्गीय भीम राव की 70 वर्षीय पत्नी टून्नो देवी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर अजीत नगर पहाड़ी के पास से गुजर रहे राहगीरों की नजर उक्त महिला पर पड़ी जिसकी सूचना रजौन थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसआई मोहम्मद आफताब पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए। खोजबीन करने के बाद पता लगाया कि उक्त वृद्ध महिला लीलातरी गांव की 70 वर्षीय टुन्नो देवी है। उक्त महिला के बारे में बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार से ही गायब थी। जिसके बाद शुक्रवार को टुन्नो देवी अजीत नगर पहाड़ के पास मृत अवस्था में मिला। लेकिन मौत क्यों और कैसे हुई इसका अभी तक कुछ पता लगाने में पुलिस असमर्थ है। पुलिस द्वारा जब वृद्ध महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो मृतका के पुत्र धर्मेंद्र राय सहित ग्रामीणों द्वारा शव को पोस्टमार्टम करने नहीं दिया गया। जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पोस्टमार्टम नहीं कराने पर लोगों में चर्चाओं का विषय बना है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि मृतका के पुत्र धर्मेंद्र राय सहित ग्रामीणों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर लिखित दिया गया है।जिसके कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
रिपोर्ट: केआर राव