रजौन (बांका): रजौन प्रखंड के सकहारा पंचायत के निर्वतमान सह नवनिर्वाचित मुखिया अमृता देवी द्वारा मुखिया पद पर दूसरी बार निर्वाचित होने की खुशी में धनकुंडनाथ धाम के प्रांगण में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ गुरुवार को प्रारंभ शाम 4:15 में हुई थी। शुक्रवार को समापन के अवसर पर भंडारा का आयोजन धनकुंड नाथ धाम परिसर में किया गया था। भंडारा का प्रसाद पाने के लिए पंचायत सहित पड़ोसी पंचायत नवादा, गोविंदपुर आदि गांव के लोगों को आमंत्रित किया गया था। अखंड संकीर्तन एवं भंडारा का प्रसाद पाने के लिए बढ़-चढ़कर पंचायत वासियों ने भाग लिया। इस मौके पर अखंड हरिनाम संकीर्तन भंडारा आयोजन की व्यवस्था पूर्व मुखिया अरुण कुमार सिंह आगत अतिथियों का सेवा सत्कार कर रहे थे। अखंड हरिनाम संकीर्तन एवं भंडारा के शुभ अवसर पर पंचायत सचिव राजेंद्र चौधरी सहित, विष्णुपुर के हरिवंश राव बच्चन, जगदीश राव, सिकंदर राव, अरविंद राजपाल, मनीष कुमार राव, अनिरुद्ध राव, सुनील कुमार राव,वीरेंद्र कुमार राव, प्रीतम कुमार राव, अशोक तांती, मलही गांव के विनय सिंह, मिल्टन सिंह, सकहारा गांव के बद्री ठाकुर, उपेंद्र रजक, विनय रजक, गोविंदपुर के निरंजन चौधरी, भवानीपुर गांव के रविंद्र मंडल, बरौनी गांव के संजीव उर्फ मंगल सिंह, दीपक कुमार सिंह सहित काफी संख्या में समर्थक आदि पहुंचे हुए थे। शुक्रवार की देर शाम हवन यज्ञ, मंगल आरती, विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। भंडारा एवं अखंड संकीर्तन कार्यक्रम पंचायत के महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। आए हुए श्रद्धालुओं ने धनकुंड नाथ बाबा भोले शंकर, पार्वती मैया सहित मंदिर परिसर स्थित सभी देवी-देवताओं की श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना का भी लाभ लिया। अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर पूरा धनकुंडनाथ परिसर सहित आसपास हरे राम हरे कृष्णा की जय हो से वातावरण गुंजायमान होते रहा।
रिपोर्ट: केआर राव