रजौन (बांका):रजौन बाजार सब्जी हाट स्थित काली-दुर्गा मंदिर में गुरुवार की संध्या काली पूजा समारोह-2021 को शांतिपूर्ण वातावरण में सफल संचालन के लिए पूजा समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान काली पूजा के सफल संचालन को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई एवं बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व में बनी समिति का विस्तार करते हुए इसबार कुछ नए पदों का सृजन कर नए सदस्यों को भी पूजा समिति में स्थान दिया गया है। शांतिपूर्ण वातावरण में काली पूजा सम्पन्न कराने के लिए अध्यक्ष- अमरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष- ओंकार भारती, नवोद कुमार यादव, प्रीतम कुमार राव, हरि सिंह, सचिव- अवधेश कुमार साह, उपसचिव- बबलू कुमार साह, बालाजी, त्रिलोकी झा, सुधांशु कुमार, मनीष कुमार चौबे, संजय कुमार यादव, बिदुर भारती, कोषाध्यक्ष- संतोष कुमार साह, उपकोषाध्यक्ष- रंजीत कुमार साह, संयोजक- बासुकीनाथ सिंह, कार्यकारिणी सदस्य- शंकर सिंह, सिकंदर साह सहित अन्य को बनाया गया है। पूजा समिति के सभी पदधारी सदस्य तथा बाजारवासियों को रविवार 24 अक्टूबर को होने वाले बैठक में भी बुलाया गया है। गुरुवार को हुई बैठक में एक महत्वपूर्ण बिंदु पर विशेष बल देते हुए निर्णय लिया गया है, जो यह है कि आए दिन बराबर काली मंदिर परिसर में असमाजिक तत्वों जैसे जुआरियों, गंजेड़ियों तथा शराबियों का सुबह-शाम जमावड़ा लगा रहता है। इन लोगों पर नकेल कसने तथा इनसे निपटने के लिए एक निगरानी कमेटी का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष- वीरेन्द्र कुमार यादव, उपाध्यक्ष- बासुकीनाथ सिंह, सचिव- प्रमोद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव- राजेंद्र साह को बनाया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र साह द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्यरूप से विजय प्रसाद साह, शिवलाल साह, संतोष साह, दिलीप साह सहित काफी संख्या में बाजारवासी उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव