रजौन थाना थाना में जनता दरबार लगाकर फरियादियों की सुनी गई पुकार

रजौन (बांका): भूमि विवाद के मामले के निपटारे को लेकर रजौन थाना परिसर में शनिवार को सीआई बालमुकुंद दास एवं प्रशिक्षु दरोगा सुनील कुमार मंडल के नेतृत्व में जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद से संबंधित आए फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर सीआई ने बताया कि दो फरियादियों की समस्याएं सुनी गई है। जिसे जांच उपरांत अगले शनिवार को फिर जनता दरबार में बुलाया गया है। काफी लेट के बाद जनता दरबार लगने के कारण कई फरियादी थाना परिसर से खाली हाथ ही लौट गए। जिसके कारण इस दौरान सिर्फ दो फरियादियों की ही समस्या सुनी गई।रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post