देसी शराब के साथ मोटरसाइकिल किया गया जब्त, तस्कर फरार

रजौन (बांका): शनिवार को रजौन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के खैरा-बामदेव सड़क मार्ग स्थित भदवा मोड़ के समीप 160 देसी शराब लैला ब्रांड का एवं एक मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। लेकिन शराब तस्कर भागने में सफल रहा। थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि भदवा मोड़ के पास छापेमारी के क्रम में पुलिस को देख कर एक मोटरसाइकिल सवार शराब तस्कर अपनी बाइक और बोरे में बंद शराब को छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाशी लेने के क्रम में बोरे से 160 बोतल देसी लैला ब्रांड का कुल 48 लीटर देसी शराब बरामद हुआ। लेकिन इस दौरान शराब तस्कर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया शराब अधिनियम के तहत अज्ञात शराब तस्कर पर मामला दर्ज किया गया है। जब्त मोटरसाइकिल के माध्यम से शराब तस्कर का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट ; केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post