रजौन (बांका): भागलपुर मंदारहिल रेल खण्ड पर अवस्थित आनंदपुर गेट नंबर- 15 एवं मोरामा गेट नंबर- 21 पर ऊपरी पुल बनाने की मांग बांका सांसद गिरिधारी यादव एवं स्थानीय राजद विधायक भूदेव चौधरी ने पूर्व मंडल रेल प्रबंधक मालदा डिविजन को अलग-अलग पत्र प्रेषित कर किया है। सांसद गिरिधारी यादव एवं स्थानीय विधायक भूदेव चौधरी ने अपने प्रेषित पत्र में मंडल रेल प्रबंधक मालदा डिविजन पूर्व रेल को कहां है कि भागलपुर मंदारहिल रेलखंड पर अवस्थित गेट नंबर- 15 आनंदपुर एवं गेट नंबर- 123 मोरामा में ऊपरी रेल पुल बनाने की अति आवश्यकता है। प्रेषित पत्र में कहा दर्जनों गांव का आवागमन रहने की वजह से आए दिन बराबर दुर्घटना घटित होते रहता है। इस स्थिति में दोनों स्थानों पर ऊपरी पुल का निर्माण हो जाने दर्जनों गांव के लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी। स्थानीय विधायक भूदेव चौधरी ने मंडल रेल प्रबंधक मालदा डिविजन को 22 अक्टूबर तथा सांसद गिरिधारी यादव ने 23 अक्टूबर को पत्र प्रेषित किया है। विधायक एवं सांसद ने ग्रामीण इलाकों की जटिल समस्या को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक मालदा डिविजन को पत्र प्रेषित किया है।
रिपोर्ट: केआर राव