रजौन (बांका):रजौन आईटी भवन स्थित आरटीपीएस काउंटरों पर एक माह से सर्वर पोर्टल प्रॉब्लम की वजह से छात्र छात्राओं का जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन निर्गत नहीं हो पा रहा था। इस कारण प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले सहित अन्य छात्र छात्राओं को एक माह से प्रमाण पत्र ऑनलाइन नहीं मिल सकने की स्थिति में प्रतिदिन छात्र छात्राओं को आईटी भवन से लेकर आरटीपीएस काउंटर चक्कर लगाते हुए देखे जा रहे थे। इसको लेकर प्रमुखता के साथ छात्र छात्राओं की परेशानियों को देखते हुए खबर प्रकाशित किया गया था। प्रकाशित खबर कतरन को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन के त्वरित कार्रवाई के बाद पटना से सीधे सर्वर पोर्टल प्रॉब्लम को दूर कर दिया गया है। सीओ मु. मोइनुद्दीन ने बताया सरवर पोर्टल ऑनलाइन प्रॉब्लम 22 अक्टूबर से ही हल हो गया है। पटना से ही ऑनलाइन पोर्टल के सर्वर प्रॉब्लम की वजह से आवासीय, आय आदि प्रमाण पत्र में समस्या हो रही थी।
रजौन आरटीपीएस काउंटर पर सर्वर प्रॉब्लम की समस्या दुरुस्त होने के साथ प्रमाण पत्र मिलना हुआ शुरू
byकुमुद रंजन राव
-
0