डीएन सिंह कॉलेज के लिए घर से निकली छात्रा का अपहरण का मामला पहुंचा रजौन थाना

रजौन (बांका): रजौन थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से घर से कॉलेज के लिए कहकर निकली दो छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। दो अलग-अलग छात्रा के गायब होने पर रविवार को दोनों के परिजनों ने थाने में उसके अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा के पिता ने दिए आवेदन में कहा है कि 22 अक्टूबर को मेरी पुत्री घर से डी एन सिंह भुसिया कॉलेज पढ़ने के नाम से निकली थी। इसके बाद शाम तक वापस लौट कर घर नहीं आई, जिसके बाद हम लोग सभी परिवार हर जगह आसपास से लेकर रिश्तेदारों में खोजबीन किए लेकिन कुछ अता पता नहीं चल सका। पूछताछ के दौरान पता चला कि निरंजन शर्मा एवं सौरभ शर्मा ने बहला-फुसलाकर मेरी 17 वर्षीय पुत्री को लेकर अपने घर से फरार है। इन दोनों के घर वालों के पास गए तो उल्टे गाली-गलौज कर भगा दिया। वहीं दूसरी ओर एक मामले में छात्रा के पिता ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि 22 अक्टूबर को मेरी 16 वर्षीय पुत्री इंटर की छात्रा डीएन सिंह भुसिया कॉलेज एडमिट कार्ड लाने की बात कहकर घर से निकली थी, इसके बाद वापस घर लौट कर नहीं आई। कॉलेज से लेकर रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन किए लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शाम में जानकारी  हुई कि कुणाल सिंह एवं विजय सिंह ने अपहरण कर मेरे पुत्री को लेकर फरार हो गया है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि दोनों के परिजनों द्वारा मिले आवेदन के उपरांत खोजबीन की जा रही है।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post