बिजली चोरी के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज

रजौन (बांका): प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं लेने को लेकर छापेमारी दल का गठन करते हुए बिजली चोरी के आरोप में रंगे हाथ पतसौरी एवं लकड़ा के आधे दर्जन लोगों के विरुद्ध रजौन थाने में विद्युत कनीय अभियंता राजीव रंजन द्वारा मामला दर्ज कराई गई है। छापेमारी दल में अमरपुर एसटीएफ सहायक अभियंता वरुण कुमार, रजौन सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, कनीय अभियंता राजीव रंजन, मानव बल उदय कांत पंझा, धनंजय कुमार एवं गौतम कुमार आदि शामिल थे। छापेमारी के क्रम में खैरा पंचायत के निवर्तमान मुखिया ई मन्नू प्रसाद सिंह की पत्नी अनोखा देवी पतसौरी के विरुद्ध बिजली चोरी के आरोप में 38 हजार तीन रुपया, पतसौरी गांव के ही रिंकू प्रसाद सिंह 13 हजार 579, जितेंद्र मंडल 24 हजार 821 रुपए से संबंधित बिजली चोरी का मामला थाने में दर्ज कराई गई है। इस प्रकार लकड़ा गांव के रामचरण पंडित 40 हजार 865, अशोक पंडित 14 हजार 798 एवं उमाकांत पंडित के विरुद्ध 22 हजार 880 रुपए का फाइन किया गया है। विद्युत एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया ऑनलाइन बिजली चोरी से संबंधित कंप्लेन किए जाने के आरोप में छापेमारी दल का गठन किया गया था। विद्युत एसडीओ ने प्रखंड को प्रखंड वासियों से कहा है कि जिस किसी भी गांव में बिजली की चोरी कर सरकार को राजस्व का चूना लगा रहा है। ऑनलाइन बिजली चोरी से संबंधित कंप्लेन कर शिकायत करने की स्थिति में फौरन छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की जाती है। 2 गांव के आधे दर्जन लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी के आरोप में दर्ज मामले को लेकर गैर विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post