रजौन(बांका) : प्रखंड अंतर्गत सीकानपुर स्थित अजित नगर पहाड़ी के समीप 11 हजार के तार में फॉल्ट होने के कारण ठीक करने के लिए गए रजौन बिजली विभाग के मानव बल पिंटू पासवान के साथ सिकानपुर के तीन लोगों ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। जिसको लेकर रजौन थाने में सिकानपुर गांव के अक्षय यादव, पप्पू यादव एवं संजीव यादव के ऊपर मामला दर्ज कराया गया है। मानव बल पिंटू पासवान ने बताया कि उक्त जगह 11,000 तार में फॉल्ट को ठीक करने के लिए गए थे इसी बीच तीन लोग आए और बोलने लगे लाइन क्यों काटे हो और ज्यादा बिजली बिल क्यों भेजते हो इतने में गाला गाली करते हुए मारपीट करने लगा। इसके बाद वहां से किसी तरह जान बचाकर भागे। थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि उक्त तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
रिपोर्ट: केआर राव