पंचायत चुनाव कर्मियों के बीच बांटा गया नियुक्ति पत्र

रजौन (बांका), पंचायत चुनाव तीसरे चरण में 8 अक्टूबर को 259 मतदान केंद्रों पर होने जा रही है। इसको लेकर बुधवार को विभिन्न काउंटरों के माध्यम से प्रतिनियुक्त शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों द्वारा अंतिम नियुक्ति पत्रों के साथ साथ चुनाव सामग्रियों का वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र लेने के काउंटरों, आईटी भवन परिसर से लेकर पूरा प्रखंड मुख्यालय छोटी वाहन, बाइक एवं चुनाव कर्मियों की भीड़ से भरा पड़ा था। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित, सीओ मु. मोइनुद्दीन, बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु. नसीम खां आदि लगातार कैंप कर रहे थे। शांतिपूर्ण निष्पक्ष निर्भीक तरीके से चुनाव कराने को लेकर चुनाव पर्यवेक्षक सुमन प्रसाद सिंह, वरीय उप समाहर्ता सत्येंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता शालिग्राम साह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह जिला शस्त्र पदाधिकारी रंजन कुमार चौधरी ईवीएम एवं मतपत्र कोषांग का कैंप करते मॉनिटरिंग कर रहे थे। मालूम हो 8 अक्टूबर को 259 मतदान केंद्रों पर एक लाख 40 हजार 786 मतदाता है। जिसमें 74082 पुरुष, 66704 महिला है। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं वार्ड सदस्यों का मतदान ईवीएम मशीन के सहारे एवं सरपंच तथा पंच का चुनाव बैलट बॉक्स के माध्यम से होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन में एक बूथ वाला 161, दो बूथ वाला 41, तीन बूथ वाला 4 एवं चार बूथ वाला एक मतदान केंद्र बनाया गया है। चुनाव में फुल 324 वाहन लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक मतदान केंद्रों छह-छह कर्मी तैनात किए जा रहे हैं। चुनाव में रिजर्व लगाकर 2280 ईवीएम लगाया जा रहा है। जिसमें 1800 बैलट यूनिट, 1660 कंट्रोल यूनिट लगाए जा रहे हैं। आदर्श मतदान केंद्र राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी को बनाया गया है। पंचायत चुनाव मैदान में जिला परिषद उत्तरी से 5, दक्षिणी से 5, मध्य से 8, पंचायत समिति सदस्य 26 पद में से 166, मुखिया 18 पंचायत पद 135, सरपंच 18 पद में 93, वार्ड सदस्य 256 पद में से एक पद निर्विरोध छोड़कर 255  में 1225, पंच 256 पद में से 78 निर्विरोध शेष 178 पंच पद में से 518 कुल 2137 प्रत्याशियों का भाग का फैसला 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे ईवीएम एवं बॉक्स में बंद हो जाएगा। चुनाव मतगणना बांका पीबीएस कॉलेज परिसर में 10 एवं 11 अक्टूबर को होगी। तीसरे चरण का प्रचार प्रसार का शोरगुल बुधवार की शाम 5 बजे संपन्न हो गया। चुनाव प्रचार कार्य संपन्न होने के साथ ही प्रत्याशी डोर-टू-डोर वोटर लिस्ट पहुंचाने से लेकर सेटिंग-गेटिंग कार्य में जुट गया है।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post