विद्यालय से बाहर बच्चों का सर्वेक्षण को लेकर बीआरसी में विद्यालय प्रधानों का लगा प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न


रजौन ,(बांका): बुधवार को बीआरसी परिसर में दो पाली में प्रारंभिक विद्यालय प्रधानों की आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक का मुख्य उद्देश शिक्षा के मौलिक अधिकार के तहत विद्यालय से बाहर 6 से 18 आयु वाले बच्चे का डोर-टू-डोर सर्वेक्षण से संबंधित था। बैठक को प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह स्थापना डीपीओ पवन कुमार ने स्वयं उपस्थित होकर प्रारंभिक विद्यालय प्रधानों को शिक्षा के मौलिक अधिकार को समझाते हुए विद्यालय से बाहर 6 से 18 आयु के बच्चों का घर घर जाकर सर्वेक्षण करने से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया है। प्रशिक्षण के लिए प्रतिनियुक्त नवादा कोतवाली सीआरसीसी आनंद कुमार, प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद, बीआरसी लेखा सहायक मु. कमरेज आलम ने दो पाली में उपस्थित हुए प्रारंभिक विद्यालय प्रधानों को घर घर जाकर सर्वेक्षण विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए विहित प्रपत्र में करने के लिए कहा गया है। प्रशिक्षण में सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित हुए थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post