यूरिया खाद खरीदने को लेकर किसानों के बीच मची रही अफरा-तफरी

रजौन (बांका),प्रखंड अंतर्गत रजौन व्यापार मंडल में बुधवार को यूरिया खाद के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लग गई। यूरिया खाद की किल्लत को लेकर व्यापार मंडल में खाद लेने के लिए किसानों के बीच अफरा-तफरी मचा रहा। जिसको देखते हुए इसकी जानकारी रजौन थाने की पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर हो रहे धक्का-मुक्की को बंद करवाया। जिसके बाद पुरुष एवं महिला किसानों की लाइने लगवाई गई।तब जाकर किसानों को आराम से खाद मिल सका। जिसके बाद से उक्त जगह पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई। अधिक भीड़ होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फसल में यूरिया डालने को लेकर किसान बड़े पैमाने पर खाद खरीदारी करने पहुंचे थे। खरीदारी को लेकर व्यापार मंडल में सुबह से ही किसानों के लंबी-लंबी कतारें भवन में दोनों और लगी रही। इस दौरान भीड़ में खड़े कई किसानों ने बताया 265 ₹ प्रति बोरी की दर से यूरिया खाद हम लोग खरीद रहे हैं। उसमें भी मारामारी हो रही है।कई दिनों से चक्कर लगाने के बाद आज खाद मिला है।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post