रजौन(बांका): पंचायत चुनाव तीसरे चरण का रजौन प्रखंड का शुक्रवार 8 अक्टूबर को होने जा रहा है।पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को डीएन सिंह कॉलेज भूसिया परिसर में जिले के वरीय अधिकारियों ने कैंप करते हुए शांतिपूर्ण,निष्पक्ष ,निर्भीक तरीके से मतदान कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए कहा गया है। ब्रीफिंग बैठक में अपर समाहर्ता माधव कुमार सिंह,उप विकास आयुक्त रवि प्रकाश,एसडीओ सुश्री प्रीति, वरीय उप समाहर्ता सत्येंद्र कुमार, अजय कुमार,डिस्ट्रिक्ट डेरी डेवलपमेंट पदाधिकारी अजीत कुमार,रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित ,सीओ मु. मोइनुद्दीन ,बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा बांका बीडीओ डॉ संजय कुमार,सीओ अमित कुमार रंजन, फुल्लीडुमर बीडीओ विकास कुमार,सीओ अखिलेश कुमार, चुनाव प्रेक्षक सुमन प्रसाद सिंह, बांका जिला निर्वाचन कार्यालय से आए हुए वरीय शिक्षक संजय कुमार सहित जिला हेड क्वार्टर से अन्य अधिकारी कैंप करने में लगे हुए हैं।ब्रीफिंग कार्यक्रम में डीडीसी,अपर समाहर्ता, एसडीओ,एसडीपीओ ने उपस्थित स्पेशल जोनल, जोनल मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को हर हाल में प्रथम एवं द्वितीय चरण पंचायत चुनाव की अपेक्षा तृतीय चरण का चुनाव और पूर्ण पारदर्शिता के साथ बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए कहा है। ब्रीफिंग के क्रम में उपस्थित चुनाव कार्य में लगे हुए सभी स्पेशल ,जोनल पेट्रोलिंग एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों , पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर बता दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में मतदान केंद्र के 200 मीटर को लक्ष्मण रेखा का पालन कराने के लिए कहा गया है। बूथों पर वोगस मतदान नहीं हो इसके लिए पूरी जवाबदेही तय करने के लिए कहा गया है। सड़क मार्गो पर बाइक वाहन पर शस्त्र लहराने वाले पर विशेष नजर रखने के लिए कहा है। चुनाव कर्मियों को शांत दिमाग,सतर्क एवं सजग होकर चुनाव संपन्न कराने के लिए कहा है। मतदान के समय 2 महिला के बाद एक पुरुष का मतदान कराने की प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा गया है।सीनियर सिटीजन ,बुजुर्ग एवं दिव्यांगों को आने के साथ मतदान करने की छूट देने के लिए कहा गया है। वरीय अधिकारियों ने चुनाव ब्रीफिंग में कहा जो काम हिम्मत से होता है वह काम हथियार का भय दिखाकर नहीं होता है। किसी भी परिस्थिति में सड़क मार्गों पर फोर व्हीलर प्रत्याशियों को उपयोग किए जाने की स्थिति में कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।रजौन बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित को स्पष्ट आदेश जारी करते हुए फोर व्हीलर परमिट चुनाव के क्रम में भ्रमण के लिए प्रत्याशियों को अगर दिया गया है तो उस आदेश को रद्द कर दिया जाए। ब्रीफिंग बैठक के बाद ईवीएम मशीन एवं बैलट बॉक्स के साथ चुनाव कर्मियों को मतदान केंद्रों तक रवानगी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। रजौन में चुनाव के लिए 259 मतदान केंद्र को 136 पीसीसीपी,18 सेक्टर मजिस्ट्रेट के हवाले किया गया है।पीसीसीपी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावे स्पेशल जोनल,जोनल,पेट्रोलिंग एवं सुपर जोनल के देखरेख में शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं निर्भीक पंचायत चुनाव संपन्न होगा।रजौन पंचायत चुनाव के लिए 259 मतदान केंद्रों पर एक लाख 40 हजार 786 मतदाता में से 74082 पुरुष,66704 महिला जिला परिषद उत्तरी 5, दक्षिणी 5 एवं मध्य से 8, पंचायत समिति सदस्य 26 पदों में से 166, मुखिया 18 में 135, सरपंच 18 पद में 93, वार्ड सदस्य 256 पद में से एक निर्विरोध छोड़कर 255 आदमी से 1225 एवं पंच 256 पद में से 78 निर्विरोध छोड़कर शेष 178 पद में से 518 सहित 2137 प्रत्याशियों के भाग का फैसला करेगा। मतगणना 10 एवं 11 अक्टूबर को बांका पीवीएस कॉलेज परिसर में होगा। चुनाव ब्रीफिंग में बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा,सीडीपीओ सुनीता कुमारी बीएसओ अनुपम कुमार सिंह, ओडीएफ प्रखंड कोऑर्डिनेटर नेहा झा,जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, बीआरपी संजय कुमार झा सहित प्रखंड के प्रतिनियुक्त शिक्षक, किसान सलाहकार,आरटीपीएस सहायक आदि एक दूसरे को सहयोग करने में लगें हुए दिख रहे थे।
रिपोर्ट: केआर राव