बांका जिले के चांदन प्रखंड में 70,05 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया उपयोग 

 बांका:नक्सल प्रभावित क्षेत्र चांदन प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में सोमवार को पंचायत चुनाव के नोवे चरण में सभी 195 मतदान केंद्रों पर शान्तिपूवर्क सम्पन्न हो गया। इसमे कुछ केंद्रों पर बायोमेट्रिक की गड़बड़ी के कारण देर शाम तक कुल 1,12469 मतदाताओं में 78,906 मतदाताओं ने अपना मतदान किया जिसमें पुरुष मतदाता 38,161 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 40,745 थी । इस प्रकार कुल--70,05 प्रतिशत मतदाताओं में अपने मताधिकार के द्वारा सभी 1760 उम्मीदवारों के भाग्य के फैसले को ईवीएम औऱ मतपेटी में बंद कर दिया। जिसमे 64,04 प्रतिशत पुरुष औऱ 77,04 प्रतिशत महिला का वोट डाला गया।जिसकी गिनती एक औऱ दो दिसम्बर को बांका पीबीएस कालेज में होगा।अब उम्मीदवार अपनी आखरी तैयारी मतगणना के लिए कर रहे है। पूरे चुनाव में डीडीसी रविप्रकाश द्वारा लगातार हर बूथ का जायजा लिया गया।और  उनको जहां भी कोई कमी नजर आयी अविलम्ब उसे ठीक कराया गया। जिससे मतदान में कही भी कोई व्यवधान नही रह।


सुरक्षा के भी थे पुख्ता इंतजाम-सभी सत्तरह पंचायतों के सभी बूथों पर एवं सभी कच्ची ,पक्की सड़को पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रखी गयीं थी।मतदान के लिए बूथों पर जाने के अलावे हर किसी से गहन पूछताछ की जा रही थी। जिस कारण किसी भी बूथ पर कोई भी हो हंगामा करने वाला मौजूद नहीं रहा। पुलिस की व्यवस्था के कारण सभी बूथों पर मतदाताओं ने निर्भीक होकर अपना मतदान किया। कुछ मतदाताओं ने बताया कि इस प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था से हर बूथ पर शांति बनी रहती है। और हम लोगों को मतदान देने में कोई परेशानी नहीं होती यहां तक कि सुरक्षा बल खुद कमजोर और बुजुर्ग मतदाताओं को बूथ तक ले जाकर छोड़ के थे। इस दौरान भी पुलिस के वरीय पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार और सीओ प्रशांत शांडिल्य द्वारा भी सभी बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।


सिलजोरी औऱ बिरनिया औऱ कोरिया के कुछ बूथों पर तनाव- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद सिलजोरी पंचायत के भनरा, कसई और पहरीडीह जबकि बिरनिया के बांक, शेखपुरा औऱ झिंगाझाल, औऱ कोरिया पंचायत के कोरिया,दोनिया, बाघमारी बूथ तनाव देखा गया। लेकिन पुलिस की ततपरता से किसी प्रकार का हंगामा।नही हो सका।सबसे अधिक तनाव भनरा बूथ पर कई बार हुआ। और इसका कारण वार्ड सदस्य के उम्मीदवार ही थे।

महिलाओं ने लिया बढ़चढ़ कर भाग-पंचायत चुनाव में महिलाओं द्वारा पहले मतदान फिर जलपान का भरपूर पालन किया गया। जबकि खेतो में धान काटनेवाली महिलाओं की लंबी कतार मतदान शुरू होने के साथ ही दिखाई देने लगी और ऐसी सभी महिलाएं पहले मतदान देकर ही अपने घर और खेतों की ओर ध्यान दिया । वहीं घरेलू महिलाएं दोपहर के बाद खेतों में काम कर वापस लौटने पर मतदान केंद्र की ओर आयी, जिससे देर शाम तक कई केंद्रों पर बड़ी संख्या में महिलाओं की कतार लगी रही। कुछ जगहों पर बायोमेट्रिक प्रणाली के काम नहीं करने के कारण भी देरी हुई । इस चुनाव में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। क्योंकि महिलाओं  उम्मीदवार  की संख्या कई जगहों पर पुरुष से अधिक थी। इसलिए घर-घर जाकर महिलाओं को मतदान केंद्र पर लाने का जवाबदेही भी महिला उम्मीदवारों औऱ उसके समर्थकों की रही।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post