रजौन( बांका): मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2021 का कार्यक्रम बांका डायट सेंटर परिसर में आयोजित। जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का विषय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने समय की मांग पर आधारित संभावनाएं एवं चुनौतियां पर था। इस संगोष्ठी कार्यक्रम में रजौन कन्या मध्य विद्यालय वर्ग का छात्र नारायण कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए राज्य स्तर पर 20 दिसंबर को आयोजित विज्ञान संगोष्ठी कार्यक्रम के लिए नामित भी कर दिया गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में रजौन प्राथमिक विद्यालय बालभारती सीआरसीसी अमरेंद्र कुमार एवं कन्या मध्य विद्यालय रजौन के वरीय शिक्षक श्यामसुंदर ठाकुर तथा रूबी कुमारी, प्रोन्नत मध्य विद्यालय कठौन विद्यालय प्रधान सुभाष कुमार सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित। नारायण कुमार द्वारा जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने रजौन शिक्षक संघ के नेताओं एवं शिक्षकों ने उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है। नारायण कुमार द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने को पूरे रजौन प्रखंड शिक्षकों,अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं में हर्ष का माहौल है।
रिपोर्ट: केआर राव