रजौन (बांका): मंगलवार को डीएम सुहर्ष भगत व एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नशाबंदी, धान अधिप्राप्ति, कोविड-19, विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक रजौन आईटी भवन स्थित विश्वान सेंटर पर रजौन एवं धोरैया दोनों प्रखंड का एक साथ आयोजित की गई थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मु. मोइनुद्दीन, धोरैया बीडीओ अमर कुमार मिश्रा, सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार, थानाध्यक्ष महेश्वर राय, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, नवादा सहायक सहायक थानाध्यक्ष मु.नसीम खां,बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिंहा, प्रखंड कृषि कोऑर्डिनेटर मनजीत सिंह पटेल, निर्वाचन सहायक जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, विश्वमान ऑपरेटर विशाल रानीटीकर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। पहले सत्र की बैठक डीएम ने धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में किसानों के हित को देखते हुए बीसीओ एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एक सप्ताह से अधिक और बढ़ाने की जानकारी दी। बीसीओ ने बताया कि रजौन प्रखंड में व्यापार मंडल के अलावे रजौन, परघड़ी-लकड़ा, कठतरी-लीलातरी, भवानीपुर-कठौन, तिलकपुर, राजावर, सिंहनान, धायहरना-महागामा को 28 फरवरी निर्धारित समय सीमा तक एक लाख एमटी धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें आठ पंचायत को 50 हजार एमटी एवं व्यापार मंडल को भी 50 हजार एमटी धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य दिया गया है। बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिन्हा ने बताया अब तक रजौन आठ पंचायत एवं व्यापार मंडल द्वारा 243 एमटी धान अधिप्राप्ति की जा सकी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दूसरे सत्र में नशाबंदी अभियान को धरातल हनक के साथ प्रभाव दिखाने के लिए कहा गया है। वीसी के क्रम में एसपी ने कई थाना में से नशाबंदी एवं शराब बरामदगी मामले में रजौन थाना का ग्राफ काफी नीचे बताया। बैठक में कोरोना के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए व्यापक पैमाने पर बिना मास्क पहनकर टहलने वाले आदि पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।समीक्षा बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रपत्र छह, सात, आठ एवं आठ (क) प्राप्त प्रपत्र से संबंधित समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में रजौन प्रखंड के 159 बीएलओ में से बूथ संख्या 64 आंगनबाड़ी केंद्र की बीएलओ बबीता कुमारी एवं बूथ संख्या 118 शिक्षक बीएलओ ममता कुमारी द्वारा शून्य प्रतिवेदन रहने की वजह से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का सही जवाब नहीं मिलने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कहा गया है। मालूम हो 159 बीएलओ में से 5 बीएलओ द्वारा कार्य शिथिलता घोर लापरवाही की वजह से रजौन बीडीओ द्वारा पहले भी स्पष्टीकरण पूछा जा चुका था। इसके बाद भी 2 बीएलओ द्वारा अब तक शून्य प्रतिवेदन दिया गया है।
रिपोर्ट: केआर राव