भरण पोषण व आपसी विवाद के मामले में एक ही परिवार के आधे दर्जन लोग हुए जख्मी

रजौन (बांका): प्रखंड क्षेत्र के परघड़ी-लकड़ा पंचायत अंतर्गत धर्मायचक-झिकटा गांव में भरण पोषण के मामले में एक ही घर परिवार के लाठी डंडे के प्रहार में आधे दर्जन लोग जख्मी हो गया है। जख्मी गजाधर यादव ने बताया कि पिता प्रसाद यादव को भरण-पोषण के लिए पांचों भाई ने 15 कट्ठा कृषि योग्य भूमि खाने-पीने के एवज में दिया गया था। प्रसाद यादव को मुंह में ब्लड कैंसर की वजह से इलाज के लिए दो कट्ठा जमीन गजाधर यादव को रजिस्ट्री किया गया था। बताया जा रहा है कैंसर के इलाज में गजाधर यादव ने ढाई लाख रुपया खर्च किया था। इसी के आक्रोश में सोमवार की रात से लेकर मंगलवार की सुबह तक मारपीट कैंसर से पीड़ित प्रसाद यादव का बायां पैर पर लाठी डंडे से प्रहार कर पैर तोड़ दिया गया है। गजाधर यादव का भी ऐड़ी को तोड़ दिया गया है। इस मारपीट के क्रम में मिथुन यादव का दायां हाथ, लालू कुमार का दायां अंगुली, मिथुन यादव की पत्नी एवं मां को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया है। उधर दूसरे पक्ष रीता देवी का सिर फूट गया है। सुदामा यादव भी जख्मी है। सभी जख्मी को रजौन थाना पहुंचने पर जख्म प्रतिवेदन दर्ज कर रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया जा रहा है। थाना स्टेशन डायरी पर तैनात वरीय अवर निरीक्षक रमाकांत सिंह ने जख्म प्रतिवेदन भेजकर सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया। इलाज कराने के उपरांत प्रथम पक्ष रीता देवी एवं द्वितीय पक्ष प्रसादी यादव के बयान पर थाने में मामला दर्ज की गई है। अवर निरीक्षक रमाकांत सिंह ने इसके पूर्व प्रथम पक्ष के रीता देवी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा चुकी है। द्वितीय पक्ष गजाधर यादव जख्मी पुत्र मिथुन यादव को हिरासत में ले लिया है। भरण पोषण के मामले में मारपीट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। हिरासत में लिए गए मिथुन यादव ने बताया मेरे पिताजी गजाधर यादव पांच भाई हैं।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post