मुख्य सड़क मार्ग बनगांव के समीप दुर्घटना में कॉलेज कर्मी सहित दो व्यक्ति जख्मी

रजौन(बांका): भागलपुर हंसडीहा सड़क मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र के बनगांव के समीप मंगलवार की शाम कॉलेज कर्मी के अलावे बाइक चालक एक युवक जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि पुनसिया की ओर से आ रही बाइक चालक बाराहाट थाना क्षेत्र के बाराटीकर निवासी विजय पासवान ने पैदल आ रहे कॉलेज कर्मी बनगांव निवासी रूद्रेश्वरी प्रसाद सिंह को धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में दोनों ही व्यक्ति घायल हो गए। घटना में गंभीर रूप से जख्मी विजय पासवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों ही व्यक्ति खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post