मोतिहारी :जिलाधिकारी ने छतौनी स्थित डायट छठ घाट का किया निरीक्षण


मोतिहारी।आज जिलाधिकारी , शीर्षत कपिल अशोक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छतौनी स्थित डायट छठ घाट का  निरीक्षण करने पहुंचे ।

अनुमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी सदर को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भास्कर महोत्सव के सफल आयोजन हेतु  तैयारी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई का जिलाधिकारी महोदय ने लिया जायजा । जिलाधिकारी महोदय ने जिलेवासियों को आस्था का महा पर्व छठ पूजा की दी शुभकामनाएं ।

पंचयात आम निर्वाचन चुनाव के मद्देनजर डायट में बनाये गए बज्रगृह की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को प्रतिनियुक्ति करने का दिया निर्देश ।

जॉर्ज ऑरवेल पार्क के जीर्णोद्धार हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त श्री कमलेश कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सुमन सौरभ यादव, नगर आयुक्त  सुनील कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे...



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post