अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई लौरिया के युवाओं ने चलाया सफाई अभियान।

( रवि मिश्रा /चम्पारण नीति) 

लौरिया ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रखंड क्षेत्र के मलाही टोला में छठ घाट एवं छठ घाट तक जाने वाले रास्ते की सफाई किया गया. इस कार्य में मुख्य रूप से गांव के युवा एवं जिला प्रशासन का भी सराहनीय भूमिका रहा जिला प्रशासन द्वारा भी छठ घाट के रास्ता के साफ सफाई में विशेष ध्यान दिया गया। जिसके लिए जिला अधिकारी को भी ग्रामीणों द्वारा बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया।

अभाविप के जिला संयोजक सुजीत मिश्रा ने बताया कि छठ महापर्व बिहार के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है और यह पूरे बिहार के लोक आस्था का महापर्व है इसी निमित्त जिला प्रशासन के सहयोग एवं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण युवाओं के सहयोग से छठ घाट की सफाई एवं रास्ते की सफाई कराया गया है जिसके चलते छठ व्रतियों काफी सुविधा मिलेगी।

इस कार्य में मुख्य रूप से ग्रामीण युवा अमर यादव ,त्रिलोकी साह , गद्दर चौधरी, मनीष मिश्रा, नंद किशोर साहू ,नीरज , राकेश साह , संतोष पाल बेचू चौधरी,अशोक मिश्रा, साहेब यादव निपु दीक्षित मुकेश साह अमिस मिश्रा, रवि यादव ,सुमित हुसैन रामप्रीत चौधरी एवं अन्य कई लोगों का महत्वपूर्ण भूमिका योगदान रहा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post