रजौन, बांका: शादी की नियत से धायहरना की एक युवती ने अंतर्जातीय अपने प्रेम में वशीभूत होकर दिल्ली भागकर शादी रचा ली थी। युवती के पिता ने नवादा सहायक थाना में मामला 4 नवंबर 2021 को दर्ज कराई थी। दर्ज मामले में धायहरना गांव के मनोज प्रसाद सिंह रीना देवी के पुत्र भोलू प्रसाद सिंह के विरुद्ध शादी के ख्याल से अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था। अपहृत युवती को कोर्ट में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत बयान दर्ज एवं मेडिकल जांच कराने के उद्देश्य से नवादा सहायक थानाध्यक्ष मोहम्मद नसीम खां रजौन थाना महिला पुलिस स्काउट के साथ न्यायालय भिजवाने के उद्देश्य से आए हुए थे। अपहृत युवती ने बताया मैं स्वयं भोलू प्रसाद सिंह से 25 नवंबर 2021 को दिल्ली में शादी रचा लिया हूं। मैंने स्वेच्छा से नवादा सहायक थाना पहुंचकर समर्पण किया हूँ। युवती ने स्वयं अपने को बालिक होने की बात कही है। अपहृत युवती की मां पिता अनुसूचित जाति के हैं जबकि अपहरणकर्ता पिछड़ी जाति अनुसूचि-टू के अंतर्गत आता है। थानाध्यक्ष ने बताया कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। नवादा सहायक थाना में कांड संख्या 426/2021 दिनांक 4 नवंबर 2021 भारतीय दंड संहिता की धारा 363 एवं 366 (ए) के तहत दर्ज कराया गया है। अपरहणकर्ता अब तक पुलिस के चंगुल से फरार है।
रिपोर्ट:केआर राव