धौनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन से 1200 लीटर शराब जप्त दो गिरफ्तार

 बांका:बांका जिले से लगने वाले झारखंड की सीमा पर देवघर बांका रोड, देवघर हंसडीहा रोड पर लगातार शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद सभी थानों की पुलिस और पटना सहित बांका के उत्पाद विभाग की टीम द्वारा लगातार वाहन की जांच के बाद अब शराब माफिया पक्की सड़क को छोड़ रेलवे का सहारा लेने लगे है।लेकिन पुलिस को इसकी भी भनक लग गयी।औऱ बौसी के धौनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन से 1200 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।बताया जाता है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी बौसी निवासी नीरज कुमार और प्रदीप कुमार शामिल है।बौसी के थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें किसी ने गुप्त सूचना दिया कि बौसी जाने वाली ट्रेन में शराब की बड़ी खेप जा रही है।उसी सूचना पर पुलिस स्टेशन पर रुकी पैसेंजर ट्रेक की जांच किया जिसमें कई शराब की झारखंड में बना लैला कम्पनी का शराब बरामद किया गया।जो कुल 1200 लीटर बताया गया।जिसमें दो तस्कर भी पुलिस की पकड़ में आ गया।पुलिस द्वारा दोनों तस्कर  से पूछताछ कर उसके अन्य गिरोह के सरगना का पता लगाया जा रहा है।जिसपर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post