रजौन, बांका : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उप प्रमुख, उप मुखिया, उप सरपंच, वार्ड एवं पंचों को शपथ के साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया तेज हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण के साथ साथ जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रमुख प्रमुख का चुनाव बांका जिला मुख्यालय में कराया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ-साथ प्रमुख उपप्रमुख का चुनाव कराने के साथ शपथ ग्रहण एसडीओ डॉ. प्रीति कराएंगे। जबकि सभी प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया सरपंच, वार्ड सदस्य एवं पंचों का शपथ ग्रहण के साथ-साथ उप मुखिया उपसरपंच का चुनाव निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कराएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन प्रखंड के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाने के साथ-साथ उप मुखिया उपसरपंच का चुनाव 24 से 31 दिसंबर 2021 तक पूर्ण करा ली जाएगी। बीडीओ राजकुमार पंडित के हवाले से निर्वाचन सहायक सह जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी ने बताया 25 एवं 26 दिसंबर को छोड़कर शेष 24, 27, 28, 29, 30 एवं 31 दिसंबर 6 दिन में तीन-तीन पंचायत के हिसाब से प्रखंड के 18 पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सरपंच, वार्ड एवं पंचों को शपथ ग्रहण के साथ ही साथ उप मुखिया, उपसरपंच का चुनाव कराने के साथ-साथ शपथ दिलाने के साथ-साथ शपथ ग्रहण एवं चुनाव कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर को सिंहनान, मझगांय-डरपा, संझा-श्यामपुर, 27 दिसंबर को राजावर, धायहरना-महगामा, हरचंडी-अमहारा, 28 दिसंबर को सकहारा, नवादा -खरौनी, तिलकपुर, 29 दिसंबर को खैरा, रजौन, भवानीपुर-कठौन, 30 दिसंबर को चिलकाबर-असौता, कठचातर-लीलातरी, मोरामा-बनगाँव एवं वर्ष 2021 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को धौनी-बामदेव, ओड़हारा तथा परघड़ी-लकड़ा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सरपंच वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण के साथ ही साथ उप मुखिया उपसरपंच का चुनाव कार्य संपन्न हो जाएगा। बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया कि प्रपत्र 24 के तहत नवनिर्वाचित मुखिया सरपंच वार्ड एवं पंचों को सूचना नोटिस का तमिला विधिवत विकास मित्र के माध्यम से दिलाने का कार्य सोमवार से ही प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्य के लिए जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, श्रीकांत कुमार, राजेश कुमार मंडल, सुबोध कुमार यादव एवं निर्वाचन डाटा ऑपरेटर सौरभ कुमार द्वारा कार्य को संपन्न कराने में जुट गए हैं। मालूम हो पहली बार पंचायत समिति सदस्य का शपथ ग्रहण से लेकर प्रमुख उपप्रमुख का चुनाव जिला मुख्यालय में होने जा रहा है। वहीं प्रमुख उपप्रमुख की दावेदारी के लिए रणनीति एवं राजनीति तेज हो गई है। प्रमुख उपप्रमुख बनने वाले संभावित प्रत्याशी अपने जोड़ घटाव एवं एक दूसरे को अपनी और खींचातानी में जुट गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमुख पद के लिए निवर्तमान प्रमुख रूबी कुमारी, उप प्रमुख पद के लिए निलेश कुमार यादव एवं दूसरे खेमे से राजावर पंचायत दक्षिणी की नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्या संजय कुमार पंडित की धर्मपत्नी ऋतु पराग एवं उप प्रमुख पद से धायहरना -महगामा दक्षिणी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य गुड्डू राजा ताल ठोक कर मैदान में आ गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमुख उपप्रमुख बनने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर पंचायत समिति सदस्यों के परिजनों स्वजनों निकट संबंधियों को हिरासत में लेने एवं छोड़ने का सिलसिला भी जारी हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी कड़ी में रजौन पंचायत के पंचायत समिति सदस्या जूली देवी नरीपा ग्राम निवासी के पति अरुण रजक को बिना कुछ अपराध का घर से उठा ला लिया गया था। इस बात की जानकारी अन्य पंचायत समिति सदस्यों के समर्थकों एवं राजनीतिक दलों के नेताओं में आग की तरफ फैल जाने की वजह से पुलिस ने सकुशल थाना से मुचलका के बाद मुक्त कर दिया। इस प्रकरण को लेकर थाना पुलिस के विरुद्ध उंगलियां भी उठ रही थी। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया पूछताछ के लिए लाया गया था। जिसे निजी मुचलका के बाद मुक्त कर दिया गया है। इसको लेकर थाना परिसर में सोमवार की सुबह पंचायत प्रतिनिधियों, जदयू समर्थक एवं नेताओं ने पहुंच कर अरुण रजक के विरुद्ध किसी भी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं रहने के बाद भी हिरासत में लेने के प्रकरण को लेकर खेद प्रकट किया।अरुण रजक को मुक्त करने के बाद मामला शांत हो सका। जो भी हो जैसे-जैसे प्रमुख उपप्रमुख, उप मुखिया, उपसरपंच चुनाव एवं शपथ ग्रहण की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे नव निर्वाचित प्रतिनिधि अपने खेमे में लाने के लिए हर तरह के हथकंडे का प्रयोग करने में जुट गए हैं।
रिपोर्ट' :केआर राव