दुमका-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन के बोगी से 357 लीटर लैला देसी शराब के साथ बौंसी के दो तस्कर हुए गिरफ्तार

रजौन, बांका: वरीय पुलिस अधिकारियों के आदेश पर रजौन थाना पुलिस ने रविवार की मध्य रात्रि दुमका-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन के बोगी से धौनी रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान के क्रम में लैला कंपनी के 357 लीटर देसी शराब के साथ बौंसी के दो तस्कर को हिरासत में ले लिया गया। रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने अवर निरीक्षक संतोष कुमार ठाकुर के बयान पर फर्द बयान दर्ज करते हुए मामला भागलपुर जीआरपी को सुपुर्द करने की बात कही गई है। तलाशी और छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, अवर निरीक्षक रमाकांत सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, संतोष कुमार ठाकुर सहित काफी संख्या में पुरुष एवं महिला बल कैंप कर रहे थे। जब्त शराब 45 पेटी 15 बोतल 300 एमएल का शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया 45 पेटी में 25-25 बोतल 300 एमएल का लैला कंपनी का देसी शराब था। एक खुले पेटी में 15 बोतल 300 एमएल कुल 12 सौ बोतल में 357 लीटर लैला कंपनी का शराब बरामद हुई है। बरामद शराब के साथ दो शराब तस्कर बौसी के बाबूजी एवं सिराज गांव के नीरज कुमार एवं प्रदीप कुमार को मौके पर हिरासत में ले लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया गुप्त सूचना पर धौनी रेलवे स्टेशन पर रविवार की मध्य रात्रि दुमका से भागलपुर की ओर जा रही दुमका-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन के बोगी नंबर 3 में तलाशी एवं सर्च अभियान के क्रम में शराब की बड़ी खेप को जब्त करने में कामयाबी मिली है। धौनी रेलवे स्टेशन परिसर पर ट्रेन की बोगी से शराब बरामद मामले को लेकर भागलपुर जीआरपी के क्षेत्राधिकार में रहने की वजह से वरीय अधिकारियों के आदेश पर भागलपुर जीआरपी को दर्ज फर्द बयान के साथ सुपुर्द करने की तैयारी की जा रही है। इस शराब बरामदगी को लेकर ट्रेनसे शराब तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post